![]()
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम पनकी पड़ाव के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर चल रही एक कार के इंजन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटे देखकार सवार तीन लोगों में हड़कंप मच गया। तीनों ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। बीच सड़क कार में आग लगने से राहगीरों और आसपास के दुकानदारों की भीड़ मौके पर जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार पनकी पड़ाव के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक कार के इंजन वाले हिस्से से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में धुआं तेज होने के साथ इंजन में आग भड़क उठी। कार सवारों ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर राहत की सांस ली। आग की लपटें उठती देख सड़क से गुजर रहे राहगीर भी रुक गए। आग बढ़ती देख आसपास के दुकानदार भी मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इस दौरान किसी राहगीर ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पनकी थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार सवारों ने राहगीरों और दुकानदारों की मदद से आग पर काबू पा लिया था। घटना के चलते कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। गनीमत रही कि आग की चपेट में कार सवारों या आसपास मौजूद किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ। एसीपी पनकी बोले कार सवार सुरक्षित पुलिस के पहुंचने से पहले आग पर काबू पाया जा चुका था एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार में लगी आग बुझ चुकी थी। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। कार के इंजन में आग लगी थी। कार सवार गाड़ी को किसी अन्य माध्यम से लेकर जा लेकर जा चुके है।
Source link
कानपुर में चलती कार के इंजन में लगी आग:पनकी पड़ाव के पास हुआ हादसा, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान