![]()
गोरखपुर में सरस्वती शिशु मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुभाषचन्द्र बोस नगर, गोरखपुर में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के सह क्षेत्र संगठन मंत्री डाॅ. राममनोहर का आगमन हुआ। इस अवसर पर प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने छात्र जीवन में प्रार्थना और गीत के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि प्रार्थना, भोजन मंत्र, वन्दे मातरम और गीतों पर विद्या भारती से सम्बद्ध विद्यालयों में विशेष बल दिया जाता है, जिससे छात्रों में संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास होता है। उन्होंने कक्षा दशम और द्वादश के छात्रों के साथ बैठक कर उन्हें बोर्ड परीक्षा में सफलता और अच्छे अंक प्राप्त करने के तरीके बताए। इसके बाद, प्राथमिक वर्ग में मनाए गए रक्षाबन्धन उत्सव में उपस्थित होकर बहनों से राखी बंधवाया और उपहार दिया। प्राथमिक वर्ग के भैया-बहनों को रक्षाबन्धन के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रक्षाबन्धन उत्सव केवल भाई-बहन के प्रेम का उत्सव नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और राष्ट्र प्रेम का भी उत्सव है। इस अवसर पर उन्होंने पूरे विद्यालय का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार श्रीवास्तव ने उनके प्रति आभार ज्ञापित किया।
Source link
सरस्वती शिशु मंदिर में रक्षाबंधन उत्सव:डॉ. राममनोहर बोले- प्रार्थना और गीतों से संस्कार व राष्ट्रभक्ति बढ़ती है