![]()
रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में एक फल विक्रेता का सड़ा हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान उन्नाव जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर निवासी रवि शंकर उर्फ फुन्नर (35) पुत्र प्रेम शंकर के रूप में हुई है। रवि शंकर पहले सेमरी चौराहे पर फल बेचने का काम करता था, जिससे वह स्थानीय लोगों में काफी परिचित था। बताया जा रहा है कि उसकी मौत करीब तीन दिन पहले हुई थी, लेकिन इसकी जानकारी आज स्थानीय लोगों और परिचितों को मिली। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना मिलने पर खीरों थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Source link
रायबरेली में फल विक्रेता का बगिया में शव मिला:दो दिन से लापता था, आम के बाग में सड़ी हालत में मिली लाश