रायबरेली में फल विक्रेता का बगिया में शव मिला:दो दिन से लापता था, आम के बाग में सड़ी हालत में मिली लाश
रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में एक फल विक्रेता का सड़ा हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान उन्नाव जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर निवासी रवि शंकर उर्फ फुन्नर (35) पुत्र प्रेम शंकर के रूप में हुई है। रवि शंकर पहले सेमरी चौराहे पर फल बेचने का काम करता था,…