![]()
गाजीपुर में दिलदारनगर जंक्शन को जियारत एक्सप्रेस का ठहराव मिलने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिली है। बिहार के राजेंद्रनगर से अजमेर जाने वाली 12395 अप जियारत एक्सप्रेस का दिलदारनगर में ठहराव शुरू हो गया है। नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार और गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी ने शनिवार को प्लेटफार्म नंबर-3 से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अजमेर के लिए रवाना किया। ट्रेन के ठहराव से दिलदारनगर सीधे अजमेर से जुड़ गया है। जियारत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग मुस्लिम समुदाय की ओर से लंबे समय से की जा रही थी। ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 8:13 बजे के बजाय 8:38 बजे दिलदारनगर पहुंची और करीब नौ मिनट ठहरने के बाद 8:47 बजे अजमेर के लिए रवाना हुई। ट्रेन के पहुंचते ही स्टेशन पर लोगों में उत्साह नजर आया। इस अवसर पर चेयरमैन अविनाश जायसवाल ने ट्रेन के पायलट का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। डाउन दिशा में अजमेर से राजेंद्रनगर जाने वाली जियारत एक्सप्रेस का दिलदारनगर में ठहराव शुक्रवार को रहेगा। रेल मंत्री से मुलाकात के बाद मिला ठहराव नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि उन्होंने रेल मंत्री से मुलाकात कर जियारत एक्सप्रेस को दिलदारनगर में ठहराव देने की मांग की थी। प्रयास के बाद ट्रेन का ठहराव स्वीकृत हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को देखते हुए वे दिलदारनगर-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन को सुबह और शाम गाजीपुर सिटी तक चलाने की मांग भी करेंगे। सांसदों का किया गया सम्मान ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर स्थानीय लोगों ने सांसद कौशलेंद्र कुमार और अफजाल अंसारी को अंगवस्त्रम और बुके देकर सम्मानित किया। दानापुर मंडल की ओर से सहायक वाणिज्य प्रबंधक और वाणिज्य निरीक्षक अशोक कुमार ने भी सांसदों का बुके देकर स्वागत किया। आरपीएफ-जीआरपी रही मुस्तैद कार्यक्रम के दौरान स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आरपीएफ और जीआरपी के जवान तैनात रहे। मौके पर विनीत तिवारी, मन्नू सिंह, उमेश वर्मा, जदयू यूथ जिला अध्यक्ष अमजद खां, शमशाद खां, एहसान अहमद, कृष्ण मोहन गुप्ता, चंदन गुप्ता और श्रवण सहित कई लोग मौजूद रहे। जियारत एक्सप्रेस के ठहराव से दिलदारनगर और आसपास के यात्रियों को अजमेर जाने के लिए सीधी रेल सुविधा मिल गई है। इससे धार्मिक यात्रा के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों के आवागमन को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
Source link
गाजीपुर के दिलदारनगर को मिली जियारत एक्सप्रेस की सौगात:सांसदों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को अजमेर के लिए रवाना किया, आरपीएफ-जीआरपी रही मुस्तैद