![]()
प्रयागराज मंडल में अनारक्षित यूटीएस काउंटर टिकट खरीदने के लिए डिजिटल भुगतान का चलन तेजी से बढ़ रहा है। मिर्जापुर स्टेशन भी डिजिटल भुगतान अपनाने वाले मंडल के प्रमुख स्टेशनों में शामिल है। चालू वित्तीय वर्ष में 24 अगस्त तक यहां डिजिटल भुगतान के जरिए 23,411 यूटीएस टिकट जारी किए गए। इन टिकटों पर 53,424 यात्रियों ने यात्रा की और रेलवे को 78 लाख 1 हजार 720 रुपये की आय हुई। आंकड़े बताते हैं कि अनारक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों में भी कैशलेस भुगतान को लेकर स्वीकार्यता बढ़ रही है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए यूटीएस काउंटरों पर डिजिटल माध्यम से भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई है। इससे यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए नकदी रखने की जरूरत नहीं पड़ती और टिकट लेने की प्रक्रिया भी आसान हो जाती है। मंडल में 5.21 लाख टिकट डिजिटल भुगतान से जारी प्रयागराज मंडल में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 24 अगस्त तक डिजिटल भुगतान से कुल 5,21,514 यूटीएस टिकट जारी किए गए। इन टिकटों से 12,60,785 यात्रियों ने यात्रा की। इससे रेलवे को 10.20 करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई। पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में डिजिटल भुगतान से जारी टिकटों की संख्या में 83 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यात्रियों की संख्या में 91.24 प्रतिशत और आय में 84.09 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मिर्जापुर स्टेशन मंडल के अग्रणी स्टेशनों में मिर्जापुर स्टेशन पर डिजिटल भुगतान के माध्यम से जारी 23,411 टिकटों से रेलवे को 78,01,720 रुपये की आय हुई। रेलवे के अनुसार, यह आंकड़ा यात्रियों के बीच डिजिटल और कैशलेस भुगतान की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है। वैध टिकट से यात्रा के लिए जागरूकता रेलवे यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने के लिए लगातार जागरूक कर रहा है। इसके लिए स्टेशनों पर पोस्टर, स्टिकर और उद्घोषणाओं के माध्यम से यात्रियों को जानकारी दी जा रही है। रेलवे का कहना है कि डिजिटल सुविधाओं का विस्तार कर यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
Source link
मिर्जापुर में यूटीएस टिकट में डिजिटल भुगतान बढ़ा:23 हजार से अधिक यूटीएस टिकट जारी, रेलवे को 78 लाख की आय