जौनपुर दीवानी अधिवक्ता संघ का चुनाव 11 सितंबर को:15 पदों के लिए 76 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन, 12 को होगी मतगणना


जौनपुर दीवानी अधिवक्ता संघ का चुनाव 11 सितंबर 2026 को होगा। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा। इसके अगले दिन 12 सितंबर को सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। चुनाव अधिकारी के अनुसार, संघ के 15 पदों के लिए कुल 76 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया है। नामांकन के पहले दिन 57 और दूसरे दिन 19 अधिवक्ताओं ने पर्चे दाखिल किए। इनमें अध्यक्ष और मंत्री समेत विभिन्न पद शामिल हैं। मतदान के दौरान एक घंटे का मध्यावकाश रहेगा। मतदान के लिए अधिवक्ताओं को अधिवक्ता संघ का पहचान पत्र और उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की ओर से जारी सीओपी पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। 12 सितंबर को सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित होने तक प्रक्रिया जारी रहेगी। मतगणना के दौरान भी एक घंटे का मध्यावकाश रहेगा। चुनाव अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों, उनके समर्थकों और मतदाताओं से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान और मतगणना के दौरान किसी तरह का व्यवधान या बाधा उत्पन्न न की जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *