![]()
बागपत के डोला गांव निवासी फरीद बूम को यूथ कांग्रेस में प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। फरीद बूम ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने बड़ी संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया। फरीद युवाओं के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय रहे हैं। वे मशहूर शायर मरहूम मुंशी शेर ख़ाँ बूम मेरठी के पोते हैं। पार्टी के शीर्ष नेताओं को दिया धन्यवाद कांग्रेस पार्टी से लंबे समय से जुड़े फरीद ने कई आंदोलनों में भागीदारी की है। उनकी युवाओं और मुस्लिम समाज में अच्छी पैठ मानी जाती है। बागपत में होने वाले पार्टी कार्यक्रमों में भी वे सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। अपनी नियुक्ति के बाद फरीद ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं का धन्यवाद किया। जिम्मेदारी मिलने के बाद जब वे अपने गांव पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया।
Source link
फरीद बूम यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने:बागपत के डोला गांव के हैं रहने वाले, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह