जालंधर लेक्चरर मर्डर केस, पति की गर्लफ्रेंड अरेस्ट:उसके हसबैंड का खुलासा- 3 साल से अफेयर, 206 पन्नों की वॉट्सऐप चैट में प्लानिंग मिली


जालंधर के करतारपुर की लेक्चरर नेहा बस्सी की मौत मामले में आरोपी पति उमंग बस्सी की कथित प्रेमिका सतपाल कौर को अरेस्ट कर जांच अधिकारी बोधराज को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में अब आरोपी की प्रेमिका के पति विशाल शर्मा सामाने आए हैं। विशाल शर्मा ने इस मामले में कई खुलासे किए हैं। हैदराबाद में साइबर सिक्योरिटी कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत विशाल ने बताया कि 11 साल पहले उन्होंने सतपाल कौर से लव मैरिज की थी। उनकी 9 साल की बेटी है। उन्होंने जालंधर में बने अपने करीब 1 करोड़ रुपए के मकान की रजिस्ट्री भी पत्नी के नाम कराई थी। करीब 6 महीने पहले उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी का उमंग बस्सी के साथ 3 सालों से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था, जो कि उनका स्कूल फ्रेंड था। विशाल के मुताबिक, जब उन्होंने पत्नी का मोबाइल जांचा तो 15 दिनों की 206 पेजों की वॉट्सऐप चैट सामने आई। इस चैट में उमंग बस्सी और सतपाल कौर आपस में प्लानिंग कर रहे थे कि वे अपने-अपने लाइफ पार्टनर (नेहा और विशाल) को या तो छोड़ दें या फिर रास्ते से हटा (मार) दें। घर में भी पत्नी के कमरे से आपत्तिजनक सामग्री मिली। विशाल का कहना है कि वह जॉब के सिलसिले में हैदराबाद में दूर रहते थे, इसलिए बच गए, लेकिन उमंग बस्सी ने अपनी मां के साथ मिलकर अपनी पत्नी नेहा को टॉयलेट क्लीनर पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी और उसके बायफ्रेंड ने जानलेवा हमला किया विशाल शर्मा ने हैदराबाद से फोन पर बताया कि 3 फरवरी 2026 को जब वह अचानक घर पहुंचे, तो पत्नी घबरा गई। वह किसी से चैटिंग कर रही थी। जब उन्होंने मोबाइल छीनकर चैट देखनी चाही तो पत्नी ने उन पर हमला कर दिया और घर से भाग गई। विशाल ने बताया कि बेटी के स्कूल (मेयर वर्ल्ड) के बाहर भी उमंग बस्सी ने उन पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला किया था, जिसकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद राजनीतिक दबाव के चलते कोई सुनवाई नहीं हुई। विशाल ने आरोप लगाया कि एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ने दो हंसते-खेलते परिवारों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है और अब वह कानून के जरिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। मामले में ससुर ने भी ये बातें बताईं नेहा का संस्कार, कार्रवाई न होने परिवार में गुस्सा, कैंडल मार्च निकाला बता दें कि 23 अगस्त को जालंधर के फोर्टिस अस्पताल में महिला लेक्चरर नेहा बस्सी की मौत हो गई थी। इस मामले में उन्होंने जज को अपने अंतिम बयान दिए थे। परिवार का दावा है कि नेहा ने बताया था कि उसे उसके पति उमंग बस्सी, सास और पति की प्रेमिका सतपाल कौर ने टायलेट क्लीनर पिलाया है। पति ने पहले पिस्टल से मारने की धमकी दी थी। बाद में उसे हार्पिक पिला दिया। नेहा का 25 अगस्त को धूरी में अंतिम संस्कार हो गया। परिवारवाले आरोपियों की अरेस्ट न होने से गुस्से में हैं। नेहा के इंसाफ के लिए उन्होंने धूरी में कैंडल मार्च भी निकाला। नेहा के भाई ने चेतावनी दी कि अगर आरोपी न पकड़े को सड़कों पर उतरेंगे और चक्का जाम करेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *