US Open Mixed Doubles: Djokovic-Sabalenka Defeated by Siniakova-Patten

  • Hindi News
  • Sports
  • US Open Mixed Doubles: Djokovic Sabalenka Defeated By Siniakova Patten

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

न्यूयॉर्क में खेले जा रहे यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स में नोवाक जोकोविच-आर्यना सबालेंका और सेरेना विलियम्स-कार्लोस अलकराज की स्टार जोड़ियां खिताब की दौड़ से बाहर हो गईं। जोकोविच-सबालेंका पहले दौर में हारे, जबकि सेरेना-अलकराज को क्वार्टर फाइनल में शिकस्त मिली। वहीं पति-पत्नी एलिना स्वितोलिना और गेल मोंफिल्स ने डबल्स के नंबर-1 कतेरीना सिइनाकोवा-हेनरी पैटेन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

सिइनाकोवा-पैटेन ने पहले राउंड में नोवाक जोकोविच-आर्यना सबालेंका को बाहर किया

कतेरीना सिइनाकोवा और नंबर-1 पुरुष डबल्स खिलाड़ी हेनरी पैटेन ने पहले दौर में जोकोविच-सबालेंका को हराया। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में दोनों ने टॉप सीड जोड़ी को 1-4, 4-2 (10-2) से शिकस्त दी। जोकोविच-सबालेंका ने पहला सेट सिर्फ 12 मिनट में 4-1 से जीत लिया था, लेकिन सिइनाकोवा-पैटेन ने वापसी करते हुए दूसरा सेट 4-2 से जीता और सुपर टाई-ब्रेकर 10-2 से अपने नाम कर लिया।

सबालेंका दो बार की डिफेंडिंग यूएस ओपन महिला चैंपियन हैं, जबकि जोकोविच 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। दोनों को उनकी संयुक्त सिंगल्स रैंकिंग के आधार पर टूर्नामेंट में नंबर-1 सीड मिली थी। हालांकि, उनकी हार को बड़ा उलटफेर नहीं माना गया, क्योंकि सामने डबल्स के नंबर-1 खिलाड़ी थे।

ब्रिटेन के हेनरी पैटेन (बाएं) और चेक गणराज्य की कतेरीना सिइनाकोवा न्यूयॉर्क में US ओपन टेनिस चैंपियनशिप के मिक्स्ड डबल्स मुकाबले से पहले कोर्ट पर पहुंचते हुए।

ब्रिटेन के हेनरी पैटेन (बाएं) और चेक गणराज्य की कतेरीना सिइनाकोवा न्यूयॉर्क में US ओपन टेनिस चैंपियनशिप के मिक्स्ड डबल्स मुकाबले से पहले कोर्ट पर पहुंचते हुए।

पहला सेट जीतने के बाद हारे जोकोविच-सबालेंका

जोकोविच और सबालेंका ने मैच की अच्छी शुरुआत की। दोनों ने पहला सेट सिर्फ 12 मिनट में 4-1 से जीत लिया। दूसरे सेट में भी उन्होंने शुरुआत में बढ़त बनाई, लेकिन सिइनाकोवा और पैटेन ने वापसी करते हुए सेट 4-2 से जीत लिया।

इसके बाद मुकाबला सुपर टाई-ब्रेकर में पहुंचा, जहां सिइनाकोवा-पैटेन ने 10-2 से बाजी मार ली। इस तरह पहला सेट आसानी से जीतने के बावजूद जोकोविच-सबालेंका को पहले ही मैच में हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

सर्बिया के नोवाक जोकोविच और बेलारूस की आर्यना सबालेंका न्यूयॉर्क में US ओपन टेनिस चैंपियनशिप के मिक्स्ड डबल्स मुकाबले के दौरान हंसी-मजाक करते हुए।

सर्बिया के नोवाक जोकोविच और बेलारूस की आर्यना सबालेंका न्यूयॉर्क में US ओपन टेनिस चैंपियनशिप के मिक्स्ड डबल्स मुकाबले के दौरान हंसी-मजाक करते हुए।

सेरेना की वापसी का सफर क्वार्टर फाइनल में थमा

44 साल की सेरेना विलियम्स ने 2022 में टेनिस से विदाई के बाद पहली बार US ओपन के आर्थर ऐश स्टेडियम में वापसी की। उन्होंने कार्लोस अल्कराज के साथ पहले मैच में एरिन राउटलिफ और लॉयड ग्लासपूल को 5-3, 4-1 से हराया। इस दौरान सेरेना ने 193 किमी/घंटे की रफ्तार से एस लगाया, जिस पर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने जोरदार प्रतिक्रिया दी।

सेरेना ने कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दोबारा इस कोर्ट पर लौटूंगी। यहां होना हमेशा खास है।’

क्वार्टर फाइनल में सेरेना-अलकराज का सामना बेलिंडा बेंसिच और फ्लावियो कोबोली से हुआ। बेंसिच-कोबोली ने पहला सेट टाई-ब्रेकर में जीता और फिर दूसरा सेट 4-1 से अपने नाम कर मैच जीत लिया। कोबोली ने कहा, ‘आर्थर ऐश पर सेरेना और कार्लोस के खिलाफ खेलना आसान नहीं है। मैं मैच से पहले भी थका हुआ था और अब भी थका हूं।’

सेमीफाइनल में स्वितोलिना-मोंफिल्स से भिड़ेंगे बेंसिच-कोबोली

बेंसिच और कोबोली अब सेमीफाइनल में पति-पत्नी एलिना स्वितोलिना और गेल मोंफिल्स से खेलेंगे। स्वितोलिना-मोंफिल्स ने क्वार्टर फाइनल में कतेरीना सिइनाकोवा और हेनरी पैटेन को 5-4 (6), 4-5 (3), 10-8 से हराया।

पति-पत्नी स्वितोलिना-मोंफिल्स यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में:

यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स में पति-पत्नी एलिना स्वितोलिना और गेल मोंफिल्स सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में दोनों ने महिला डबल्स की नंबर-1 कतेरीना सिइनाकोवा और पुरुष डबल्स के नंबर-1 हेनरी पैटेन की जोड़ी को 5-4 (6), 4-5 (3), 10-8 से हराया। अब सेमीफाइनल में उनका सामना बेलिंडा बेनसिच और फ्लावियो कोबोली से होगा। विजेता टीम को 10 लाख डॉलर मिलेंगे।

यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना और फ्रांस के गेल मोंफिल्स US ओपन टेनिस चैंपियनशिप के मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में जीत के बाद एक-दूसरे को किस करते हुए।

यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना और फ्रांस के गेल मोंफिल्स US ओपन टेनिस चैंपियनशिप के मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में जीत के बाद एक-दूसरे को किस करते हुए।

दोनों पहले यूएस ओपन सेमीफाइनल खेल चुके

मोंफिल्स 2016 में यूएस ओपन सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे थे, जबकि स्वितोलिना ने 2019 में अंतिम-4 में जगह बनाई थी। दोनों ने 2021 में शादी की थी। अब पहली बार साथ में यूएस ओपन खिताब जीतने से वे दो मैच दूर हैं।

दूसरे सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा-जाकूब मेंसिक का सामना मिर्रा आंद्रीवा-आंद्रे रुबलेव से होगा।

16 टीमों के इस नए फॉर्मेट में विजेता को मिलेंगे ₹8.3 करोड़

US टेनिस एसोसिएशन (USTA) ने पिछले साल मिक्स्ड डबल्स टूर्नामेंट के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया था। इसका मुख्य मकसद सिंगल्स के शीर्ष खिलाड़ियों को इस इवेंट की तरफ आकर्षित करना था। इस 16 टीमों वाले टूर्नामेंट में विजेता टीम को 1 मिलियन डॉलर (लगभग 8.3 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिलती है।

यह पूरा टूर्नामेंट मुख्य सिंगल्स ड्रॉ शुरू होने से पहले दो दिनों के भीतर खत्म कर दिया जाता है। साथ ही, इसके मैच फॉर्मेट को छोटा रखा गया है ताकि सिंगल्स खिलाड़ियों पर अतिरिक्त शारीरिक दबाव न पड़े और मैच जल्दी समाप्त हो सकें।

——————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

संजय बांगड़ की बेटी की क्रिकेट में वापसी:ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने विमेंस क्रिकेट में खेलने के योग्य माना; अनाया बोलीं-WBBL खेलने का लक्ष्य

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और बैटिंग कोच संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ के क्रिकेट में वापसी का रास्ता ऑस्ट्रेलिया में खुल गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें अपनी पॉलिसी के तहत मार्च 2027 से एलीट विमेंस क्रिकेट खेलने के लिए योग्य माना है। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *