![]()
मानसून की सक्रियता के चलते बुधवार को मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की प्रबल संभावना है। आसमान में मुख्य रूप से घने बादल छाए रहेंगे। रुक-रुककर बौछारें पड़ती रहेंगी। दोपहर के समय भी बादल छाए रहने के साथ शहर के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है। दो डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दिनभर रुक-रुककर छिटपुट बूंदाबांदी होती रही। इससे 24 घंटे में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। सीएसए की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा। बैराज पर चेतावनी बिंदु के पार गंगा पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश का असर गंगा के जलस्तर पर दिखने लगा है। कानपुर गंगा बैराज पर नदी का पानी चेतावनी बिंदु को पार कर गया है। बैराज के अपस्ट्रीम में जलस्तर 114.100 मीटर दर्ज किया गया, जबकि चेतावनी स्तर 114 मीटर है। यानी पानी चेतावनी निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। डाउनस्ट्रीम में जलस्तर 113.950 मीटर दर्ज हुआ। शुक्लागंज में भी गंगा का जलस्तर बढ़कर 112.620 मीटर पहुंच गया है। यहां चेतावनी स्तर 113 मीटर और खतरे का स्तर 114 मीटर है। फिलहाल शुक्लागंज में पानी चेतावनी निशान से 38 सेंटीमीटर नीचे है।
Source link
गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश के आसार, दिनभर छाए रहेंगे बादल:बारिश के चलते गर्मी से मिली राहत, पारा 30.2 डिग्री सेल्सियस