![]()
मुरादाबाद में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती अपनी बीमार बहन की देखभाल के लिए उसके घर आई थी। आरोप है कि इसी दौरान बहन के देवर ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी कई महीनों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। बाद में शादी से इनकार करने पर उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस के अनुसार, मैनाठेर थाना क्षेत्र निवासी युवती मझोला क्षेत्र में रहने वाली अपनी बीमार बहन की देखभाल के लिए उसके घर आई थी। आरोप है कि इसी दौरान बहन के देवर ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पिछले कई महीनों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। जब उसने शादी के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा। मां ने शादी के लिए कहा, आरोपी ने किया इनकार घटना की जानकारी पीड़िता की मां को हुई तो उन्होंने आरोपी से युवती से शादी करने की बात कही। आरोप है कि युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता मंगलवार शाम करीब छह बजे मझोला थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज मझोला थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
मुरादाबाद में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:बीमार बहन की देखभाल के लिए आई थी, कई महीनों तक शोषण का आरोप