देवरिया में किशोर पर चाकू से हमला:गर्दन-हाथ में गंभीर चोट, मेडिकल कॉलेज रेफर


देवरिया के भाटपाररानी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बाजार करने गए एक किशोर पर चाकू से हमला कर दिया गया। महुआबारी चौराहे पर रात करीब 8 बजे हुई वारदात में किशोर की गर्दन और हाथ में गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर किया गया, जहां परिजनों ने उसे भर्ती कराया है। चौराहे पर हमला, मची अफरा-तफरी घायल की पहचान जीरासो गांव निवासी प्रभुनाथ यादव के 17 वर्षीय बेटे प्रिंस यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि प्रिंस मंगलवार को बाजार करने गया था। इसी दौरान महुआबारी चौराहे पर किसी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन घायल प्रिंस को तत्काल भाटपाररानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही घायल किशोर के परिजनों से पूछताछ कर हमले के कारण और आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर मिलने पर दर्ज होगा मुकदमा सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि किशोर पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की पहचान के लिए परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *