![]()
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के नाम वाले 5 पोस्टर बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान कुलगाम निवासी जुनैद अहमद डार, आमिर यूसुफ और जुनैद मुजफ्फर के रूप में हुई है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। खबर को अपडेट किया जा रहा है।
Source link
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार:2 हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर बरामद