राज प्रकाश | बस्ती5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बस्ती जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय मंगलवार, 25 अगस्त को बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अनूप कुमार ने मंगलवार सुबह कार्यालय आदेश जारी कर इसकी पुष्टि की है।
आदेश के अनुसार, भारी बारिश को देखते हुए सभी बोर्ड के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई 25 अगस्त को स्थगित रहेगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधनों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा, बुधवार, 26 अगस्त को शासकीय अवकाश होने के कारण विद्यालय बंद रहेंगे। इस तरह कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को लगातार दो दिन स्कूल नहीं जाना होगा।
BSA अनूप कुमार ने बताया कि 27 अगस्त से सभी विद्यालयों में पूर्व की भांति कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। प्रशासन के इस निर्णय से विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत मिली है। जलभराव और आवागमन प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों को स्कूल आने-जाने की परेशानी से भी बचाया जा सकेगा।
