Punjab Election News | BJP to Contest All Seats Without Akali Dal

BJP के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष।- फाइल फोटो

पंजाब में BJP और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की चर्चाओं को भाजपा ने एक बार फिर खारिज कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने सोमवार को पटियाला में रैली के दौरान कहा कि पार्टी पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी।

.

उन्होंने कहा कि अकाली दल से गठबंधन नहीं होगा। संतोष ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने और चुनाव की तैयारियों में जुटे रहने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य पंजाब में सरकार बनाना है और पार्टी इसी दिशा में काम कर रही है।

दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुखबीर सिंह बादल की मुलाकात के बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन की चर्चाएं तेज हुई थीं। अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी कुछ दिन पहले रैली में इसके संकेत दिए थे।

संसद भवन में 7 अगस्त को PM मोदी से वन टु वन मीटिंग के बाद बाहर आकर गाड़ी में बैठते अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल।- फाइल

संसद भवन में 7 अगस्त को PM मोदी से वन टु वन मीटिंग के बाद बाहर आकर गाड़ी में बैठते अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल।- फाइल

पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन की चर्चा क्यों?

  • सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात: 7 अगस्त को SAD प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। PM से मिलने से पहले सुखबीर बादल की हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों दलों के फिर साथ आने की चर्चा तेज हुई।
  • हरसिमरत ने दिए संकेत: 20 अगस्त को SAD सांसद हरसिमरत कौर बादल ने दिल्ली के साथ संभावित “एग्रीमेंट” और पंजाब के विकास की बात कही। उन्होंने कहा कि जल्दी ही पंजाब के विकास के लिए दिल्ली में समझौते हो सकते हैं। उन्होंने BJP का नाम सीधे नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को पुराने गठबंधन की वापसी के संकेत के तौर पर देखा गया।
  • 2019 तक साथ थे: SAD और BJP लंबे समय तक गठबंधन में रहे। 2020 में तीन कृषि कानूनों के मुद्दे पर अकाली दल NDA से अलग हो गया था। बाद में तीनों कृषि कानून वापस भी लिए गए।
  • 2027 का चुनाव सामने: पंजाब में अगले विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। ऐसे में दोनों दलों के बीच संभावित गठबंधन की चर्चा को चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

पूनिया ने कहा था- अंतिम फैसला नेतृत्व का भाजपा ने 18 अगस्त को सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया था। इसके बाद उन्होंने कहा था कि पंजाब में अकाली दल के साथ समझौते के रास्ते खुले हुए हैं, हालांकि इस बारे में केंद्रीय नेतृत्व से मार्गदर्शन की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के कार्यकर्ता भी फिलहाल अकेले ही चुनाव मैदान में उतरने की चाहत में हैं, लेकिन राजनीति में कभी भी संभावनाओं के दरवाजे बंद नहीं होते।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उनका पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने स्वागत किया।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उनका पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने स्वागत किया।

बीएल संतोष दो दिन के पंजाब दौरे पर बीएल संतोष दो दिन के पंजाब दौरे पर हैं। पंजाब दौरे के पहले दिन उन्होंने पटियाला में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उसके बाद उन्होंने बठिंडा में भी एक बैठक की। कल यानी मंगलवार को बीएल संतोष मोगा व लुधियाना में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

——–

ये खबर भी पढ़ें…

PM मोदी से दिल्ली में मिले सुखबीर बादल: पंजाब में दोबारा अकाली-BJP गठजोड़ के संकेत; केजरीवाल बोले- ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंचे और पार्लियामेंट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 40 से 45 मिनट तक मुलाकात की। पीएम से मीटिंग से पहले सुखबीर बादल की हरियाणा CM नायब सैनी से भी मुलाकात हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.