लखनऊ में 'उड़ान सावन उत्सव' का आयोजन:महिलाओं ने झूले, मेहंदी और गीतों से मनाया सावन


लखनऊ में सावन की फुहार, झूले, मेहंदी, गजरे और हरे परिधानों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार में सजकर कजरी और सावन गीतों पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मौका था सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान की ओर से होटल द गोल्डन एप्पल, महानगर में आयोजित उड़ान सावन उत्सव-2026 का। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान, लोक नृत्यांगना सरिता सिंह, बिन्दु बोरा, डॉ. मालविका हरिओम, पार्षद कल्पना वर्मा, अध्या श्रीवास्तव और सुनैना चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अधिरा यादव ने ‘गाइये गणपति श्री वंदन’ पर भाव नृत्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद ‘मल्हार में गाऊंगी, मेरे आए सांवरिया, अमवा पे झूला डलवाऊंगी’ पर सविता कनौजिया, शिखा पांडे, रितिका सक्सेना, अंबिका कनौजिया, पूनम यादव और सारिका ने नृत्य पेश किया। सावन गीतों पर झूमीं महिलाएं ‘झूलूंगी झूला उमंग भरे मन से, आएंगे साजन सखी री सावन में’ गीत पर बीनू यादव, कल्पना, पियाली, कविता, आभा श्रीवास्तव, श्वेता आर्या, शालिनी और नीलम सिंह ने आकर्षक नृत्य किया। ‘घनन घनन घिर घिर आए बदरा’ पर खुशबू, अर्चना, आभा, शालिनी, नीरज, ममता अरोड़ा, रितिका, भारती, प्रतिभा, किरन, नीरजा, अमृता, कविता, प्रतिमा, निशा, कल्पना, सुनीता गुप्ता, अनीता, शिखा, जीके बाबू और पूजा पांडे ने प्रस्तुति देकर सावन की काली घटाओं का माहौल बना दिया। राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन ‘रघुवर झूल रहे अपनी उमंग में, सिया जी के संग में’ पर सीमा, पूनम गुप्ता, नीतू, प्रतिभा शाह, हेमलता, गीतू, अक्की, संगीता देव, गोली, कीर्ति सिंह, रेखा, रिया, शर्मिला, शैरी, अंजू, सोनी वर्मा, सुमति गुप्ता, रोली, सविता यादव, शिल्पी, प्रियंका, माधुरी, नंदिनी, पिंकी, बीनू, रेखा, दिपाली, आराधना, शीतल, शशि, विनी, ज्योति और परी ने नृत्य किया। इसके बाद ‘आया सावन बड़ा मनभावन, सावन की पड़े फुहार, राधा झूल रही कान्हा संग में’ गीत पर मोहिनी धपोला, सुमन मनराल, प्रीती, रोजी, पियूषिका, सरोज खुल्बे, सारिका, आरती, विशाखा, जानवी, रितेश, लता, रीता यादव और रिंकू ने नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *