![]()
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित केलिडोस्कोप कैफे में रविवार को पारंपरिक परिधान सखियों की ओर से सावन और तीज उत्सव समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया, जो सभी भारतीय परिधानों में सजी नजर आईं। पीपीएस समूह की संस्थापक रेखा कुमार ने इस अवसर पर महिलाओं से भारतीय सूती और रेशमी परिधानों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि साड़ी और पारंपरिक वस्त्र हमारी संस्कृति के साथ-साथ हथकरघा बुनकरों की मेहनत से भी जुड़े हैं। उन्होंने पश्चिमी सिंथेटिक कपड़ों की जगह भारतीय कपास और रेशम से बने परिधान पहनने से स्थानीय बुनकरों को प्रोत्साहन मिलने की बात कही। जया श्रीवास्तव को ‘सावन क्वीन’ का खिताब मिला कार्यक्रम की विशेष अतिथि सुनीता सिंह ने वंचित बच्चों की मदद और उनके बेहतर भविष्य के लिए काम करने पर जोर दिया। शिक्षाविद् अर्चना श्रीवास्तव एलेक्जेंडर ने भारतीय संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उत्सव के दौरान लोकगीत, कजरी गायन, नृत्य, कविता पाठ और सावन से जुड़े मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। महिलाओं ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। जया श्रीवास्तव को ‘सावन क्वीन’ का खिताब मिला, जबकि तरुणा श्रीवास्तव और गीता श्रीवास्तव खेलों में विजेता रहीं। एकल नृत्य में अलका त्रिपाठी, अमिता सेठ और शुभी कपूर ने जीत हासिल की। गायन प्रतियोगिताओं में अंजू रस्तोगी, गीता श्रीवास्तव, रूपाली पटेल, रेखा कुमार और जया श्रीवास्तव विजेता रहीं। कविता पाठ में साधना शर्मा और समूह नृत्य में नम्रता सहाय, अंजू रस्तोगी, पूनम मिश्रा तथा जया श्रीवास्तव ने बाजी मारी। कार्यक्रम की कोर टीम में बृज कुमारी सिंह, रूपाली पटेल, साधना कोहली, डॉ. अलका जैन और मीनू श्रीवास्तव शामिल थीं।
Source link
लखनऊ में महिलाओं का सावन-तीज उत्सव मनाया:भारतीय वेशभूषा में लोकगीत, कजरी गायन और नृत्य में लिया हिस्सा