![]()
ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने चोरी करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से 3 मोटरसाइकिल, 2 लैपटॉप, 1 मोबाइल फोन और 2 अवैध चाकू बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी सुमित और जितेंद्र मूल रूप से जालौन जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल वे सूरजपुर कस्बे में रह रहे थे। पुलिस ने इन्हें मुबारकपुर कट की सर्विस रोड से पकड़ा। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे दोनों भाई मिलकर चोरी करते हैं। उन्होंने 22 सितंबर 2026 को एक रैपिडो चालक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन चुराया था। इसके बाद, उन्होंने पोर्टर ऐप के जरिए दिल्ली से दो लैपटॉप भी चुराए थे। रैपिडो चालक की चोरी के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस अब इनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
Source link
ग्रेटर नोएडा में दो सगे भाई गिरफ्तार:चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 2 लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद, अवैध चाकू भी मिले