![]()
लखनऊ में इंडियन हेल्पलाइन सोसाइटी की बृज की रसोई ने रविवार को आशियाना क्षेत्र में निःशुल्क भोजन वितरण अभियान चलाया। इस दौरान श्रमिक और जरूरतमंद परिवारों सहित करीब 2,000 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। संस्था के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने बताया कि यह अभियान बाबा नीम करौली की प्रेरणा से चला रहे हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित किया। संजय श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था का यह सेवा अभियान पिछले कई वर्षों से प्रत्येक रविवार लगातार संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के साथ समाज में मानवीय संवेदना और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने कहा कि पवित्र श्रावण मास भगवान भोलेनाथ को समर्पित है और इस दौरान किसी भूखे को भोजन कराना पुण्य सेवा है। उन्होंने कहा कि बाबा नीम करौली जी की करुणा और उनके संदेश से प्रेरणा लेकर संस्था का प्रयास है कि कोई जरूरतमंद भूखा न रहे। भोजन केवल पेट भरने का माध्यम नहीं, बल्कि जरूरतमंद के सम्मान, आत्मसम्मान और जीवन में उम्मीद का आधार भी है। विकास पाण्डेय ने आमजन से ‘एक रविवार अपनाइए-एक परिवार को भोजन कराइए’ अभियान से जुड़ने और यथासंभव सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे सहयोग मिलकर किसी जरूरतमंद परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकते हैं। इस अवसर पर संस्था की सक्रिय सदस्य सुनीता सिंह ने अपने पुत्र सूरज सिंह का जन्मदिन बच्चों के बीच केक काटकर मनाया। सेवा अभियान के सफल संचालन में सी.एच. त्रिपाठी, जालिम सिंह, दीपक भुटियानी, संजय श्रीवास्तव, जगदीश सिंह, उमाशंकर यादव, विकास पाण्डेय, आशीष श्रीवास्तव, अनुराग दुबे, बलवंत सिंह, मुकेश कनौजिया, अखिलेश सिंह, गोविन्द सिंह और सुनीता सिंह सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अनुराग दुबे ने कहा कि ‘सेवा से संस्कार, सहयोग से समाधान’ की भावना के साथ बृज की रसोई का साप्ताहिक सेवा अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Source link
बृज की रसोई ने कराया भोजन:आशियाना क्षेत्र में जरूरतमंद और श्रमिक परिवारों को भोजन वितरित किया