राममंदिर के शिखर पर फहराई गई नई धर्मध्वज:ट्रस्ट ने तस्वीरें जारी की,श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल


अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर के शिखर पर नवीन धर्मध्वज आज फहराया गया। सावन माह के शुक्ल पक्ष नवमी के दिन पावन अवसर पर अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर नवीन धर्मध्वज फहराया गया। इससे पहले ध्वज का परंपरागत पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के शिखर पर लहराता नया ध्वज श्रद्धालुओं के लिए बना आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ,श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नवीन ध्वज की तस्वीरें और वीडियो जारी किए हैं। मंदिर के शिखर पर नवीन धर्मध्वज फहराए जाने की तस्वीरें सामने आने के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *