किसान खेत की झोपड़ी में बेहोश मिला:हरदोई में इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम


हरदोई में मझिला थाना क्षेत्र के देवरास गांव में 46 वर्षीय किसान संजय संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में बनी अपनी झोपड़ी में बेहोश पाए गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। डॉक्टर ने जहर की आशंका जताई। पुलिस ने रविवार की दोपहर 3 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया है। किसान संजय खेत की रखवाली करने के लिए खेत पर ही सोते थे। शनिवार की दोपहर तक जब वह घर नहीं लौटे, तो उनकी पत्नी मंजू उन्हें खाना देने खेत पर गईं। झोपड़ी में पहुंचने पर उन्होंने संजय को चारपाई पर बेसुध पड़ा देखा। हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर मंजू ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों की मदद से संजय को पहले पिहानी सीएचसी ले जाया गया और फिर वहां से हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उनका उपचार किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने शाम के समय दम तोड़ दिया। संजय के परिवार में पत्नी मंजू के अतिरिक्त छह बच्चे हैं, जिनमें पांच लड़के और तीन लड़कियां शामिल हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिली सूचना के आधार पर रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घटना का थाना क्षेत्र दूसरा है, इसलिए आगे की कार्रवाई संबंधित थाना क्षेत्र से की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *