![]()
बहराइच में भारत विकास परिषद ने राष्ट्रीय प्रकल्प ‘संस्कृत सप्ताह’ के अंतर्गत ‘सावन महोत्सव’ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम लखनऊ रोड स्थित हरियाली रिसॉर्ट में हुआ, जिसमें बच्चों और महिलाओं की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के राकेश रस्तोगी और अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। महोत्सव में सावन की उमंग और उल्लास से सराबोर विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। छोटे-छोटे बच्चों ने गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। महिलाओं ने भी उत्साह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस अवसर पर कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और उपहार देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका मनोबल बढ़ा। परिषद के अध्यक्ष राजेश गोयल ने इस तरह के आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये परिवारों को एक साथ जोड़ने के साथ ही भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देते हैं। महिला सहभागिता प्रमुख डॉ. प्रियंका रावत ने बताया कि सावन महोत्सव में सदस्यों और उनके परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक राकेश दोचानिया, श्यामसुंदर अग्रवाल, प्रमोद जायसवाल और निकुंज केडिया की प्रमुख भूमिका रही। सांस्कृतिक प्रकल्प का दायित्व ज्योति बंसल, अनीता गोयल, शिल्पी अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, निकिता काबरा, सोनिया टेकड़ीवाल और पायल गुप्ता ने संभाला।
Source link
बहराइच में भारत विकास परिषद का सावन महोत्सव:बच्चों और महिलाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा