![]()
अयोध्या में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी अभिषेक दत्त पहली बार अयोध्या पहुंचे। उनके आगमन पर महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने की। संचालन एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामसागर रावत ने किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन हुआ। अभिषेक दत्त ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में चुनाव मजबूती से लड़ेगी। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियां और कार्यक्रम पहुंचाने की अपील की। अभिषेक दत्त ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से छात्र, युवा और आम जनता परेशान है। युवाओं के लिए पर्याप्त नई भर्तियां नहीं निकल रही हैं। परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं भी चिंता का विषय हैं। उन्होंने राम मंदिर से जुड़े चंदे में कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया और सरकार से जवाब मांगने की बात कही। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि अभिषेक दत्त का अयोध्या आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक है। उनके मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूत किया जाएगा। बैठक में जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, वेद सिंह कमल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प लिया।
Source link
अयोध्या में कांग्रेस की बैठक में चुनावी तैयारियों पर मंथन:राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त बोले- बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करें, महंगाई-बेरोजगारी को लेकर भाजपा पर साधा निशाना