अयोध्या में कांग्रेस की बैठक में चुनावी तैयारियों पर मंथन:राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त बोले- बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करें, महंगाई-बेरोजगारी को लेकर भाजपा पर साधा निशाना
अयोध्या में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी अभिषेक दत्त पहली बार अयोध्या पहुंचे। उनके आगमन पर महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने की। संचालन एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामसागर रावत ने किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की…