![]()
गाजीपुर एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की टीम ने चंदौली में गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 42.670 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए है। तस्कर उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर चंदौली पहुंचे थे। रेलवे ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर पकड़ा एएनटीएफ टीम ने शुक्रवार देर रात अलीनगर थाना क्षेत्र के सीधी ताली रेलवे ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्करों की पहचान मध्य प्रदेश के सतना निवासी आशु तिवारी और गाजियाबाद निवासी मनोहर झा के रूप में हुई है। XUV-500 समेत मोबाइल और नकदी बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से 42.670 किलो गांजे के अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा XUV-500 कार, एक मोबाइल फोन और 220 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है। कम कीमत में खरीदकर महंगे दाम में बेचते थे गांजा पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे उड़ीसा से कम कीमत में गांजा खरीदकर लाते थे और दूसरे स्थानों पर महंगे दाम में बेचते थे। इससे होने वाली कमाई का इस्तेमाल दोबारा गांजे की खेप खरीदने में किया जाता था। चित्रकूट के व्यक्ति की तलाश पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने चित्रकूट निवासी एक व्यक्ति का नाम भी बताया है। आरोप है कि उसी व्यक्ति ने उन्हें XUV-500 कार उपलब्ध कराई थी और उड़ीसा से गांजा लाने के लिए कहा था। एएनटीएफ टीम अब उसकी तलाश कर रही है। तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी एएनटीएफ 42.670 किलो गांजे की बरामदगी के बाद एएनटीएफ ने पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां पहुंचाई जानी थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ अलीनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Source link
चंदौली में दो तस्कर गिरफ्तार:30 लाख का 42 किलो गांजा उड़ीसा से लाए थे, एएनटीएफ ने दबोचा