![]()
फतेहपुर के थरियांव में नेशनल हाईवे-19 पर शुक्रवार करीब 9:30 बजे एक हाइड्रोजन टैंकर की हाईवे किनारे खड़े कंटेनर ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहा टैंकर भारतपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर ट्रक लगभग 200 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया। देखिए हादसे की तस्वीरें… चालक केबिन में बुरी तरह फंसा हादसे में टैंकर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। सीसी टीम प्रभारी सतीश पवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का नेतृत्व किया। फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, जिससे किसी बड़े हादसे को टाला जा सका। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल थरियांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से चालक घायल हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हाईवे किनारे खड़े वाहनों के कारण इस क्षेत्र में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। रामपुर थरियांव क्षेत्र को दुर्घटना संभावित ‘ब्लैक जोन’ माना जाता है, जहां कुंभ के दौरान भी 150 से अधिक हादसे दर्ज किए गए थे। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Source link
फतेहपुर में हाइड्रोजन टैंकर की खड़े कंटेनर से टक्कर:कंटेनर 200 मीटर घिसटा, चालक को केबिन काटकर बाहर निकाला; बड़ा हादसा टला