![]()
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को पार्टी की 65 सदस्यीय नई राष्ट्रीय टीम के साथ पहली बैठक की। इसमें आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी, बूथ और जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई। यह बैठक दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई। बैठक से पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सभी 6 अंतरे गाए गए। नितिन नवीन आज BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों और प्रदेश प्रभारियों के साथ भी बैठक करेंगे। नितिन नवीन ने 17 अगस्त को भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया था। 65 सदस्यीय टीम में 51 नए चेहरे शामिल हैं। इसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महासचिव हैं। नबीन के अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला बड़ा संगठनात्मक फेरबदल है। नई टीम में स्मृति-राम माधव की वापसी, कई बड़े चेहरों को जिम्मेदारी टीम में स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी हुई है। वहीं, वसुंधरा राजे, बैजयंत पांडा और तीरथ सिंह रावत जैसे अनुभवी नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। विनोद तावड़े, सुनील बंसल और अनुराग ठाकुर को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और बीएल संतोष को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी पर बरकरार रखा गया है। युवा मोर्चा की कमान हेमांग जोशी को दी गई है। वहीं, अमित मालवीय की जगह दीपक म्हास्के को BJP IT सेल की जिम्मेदारी दी गई है।
Source link
नितिन नवीन की 65 सदस्यीय BJP टीम की पहली बैठक:आने वाले चुनावों की तैयारी और संगठन में युवाओं को जोड़ने की रणनीति पर चर्चा होगी