नितिन नवीन की 65 सदस्यीय BJP टीम की पहली बैठक:आने वाले चुनावों की तैयारी और संगठन में युवाओं को जोड़ने की रणनीति पर चर्चा होगी


भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की 65 सदस्यीय नई टीम की पहली बैठक आज होने वाली है। बैठक में पार्टी के जमीनी नेटवर्क को मजबूत करने, एंटी-इनकंबेंसी से निपटने, युवाओं को जोड़ने और आने वाले चुनावों की तैयारियों पर चर्चा होगी। नितिन नवीन ने 17 अगस्त को BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया था। 65 सदस्यीय टीम में 51 नए चेहरे शामिल हैं। इसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महासचिव हैं। नवीन के अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला बड़ा संगठनात्मक फेरबदल है। टीम में स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी हुई है। वहीं, वसुंधरा राजे, बैजयंत पांडा और तीरथ सिंह रावत जैसे अनुभवी नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। विनोद तावड़े, सुनील बंसल और अनुराग ठाकुर को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और बीएल संतोष को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी पर बरकरार रखा गया है। युवा मोर्चा की कमान हेमांग जोशी को दी गई है। वहीं, अमित मालवीय की जगह दीपक म्हास्के को BJP IT सेल की जिम्मेदारी दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *