Barabanki District Hospital & Trauma Center Waterlogging

सरफराज वारसी | बाराबंकी5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव हो गया है। इस बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया है। जलभराव से मरीजों और उनके तीमारदारों को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिला अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के बाहर भारी मात्रा में बारिश का पानी जमा हो गया है। इसके चलते अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी जैसे संवेदनशील स्थानों के बाहर जलभराव ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

देखें, 3 तस्वीरें…

शहर के प्रमुख सतरिख चौराहा और पटेल चौराहा सहित कई अन्य इलाकों की सड़कों पर भी पानी भर गया है। इस जलभराव के कारण दोपहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। राहगीरों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।

लगातार बारिश के बाद शहर की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर साल बारिश के बाद कई इलाकों में पानी जमा हो जाता है, लेकिन समय रहते जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की जाती।

वर्तमान में मूसलाधार बारिश के कारण शहर की सामान्य रफ्तार थम गई है। लोगों को जलभराव के बीच से आवागमन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *