लखनऊ में जोरदार बारिश, 66 जिलों में अलर्ट:13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात, 6 नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रहीं


यूपी में मानसून एक्टिव है। लखनऊ में लगातार 7वें दिन बारिश का दौर जारी रहा। शनिवार तड़के से ही बादल छाए हुए थे। सुबह 6 बजे से जोरदार बारिश हो रही है। दिन में अंधेरा छाया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 66 जिलों में बारिश का अलर्ट है, इनमें 29 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उधर, मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। गंगा और घाघरा समेत 6 नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का पानी बाजार तक पहुंच गया है। सड़कों पर नावें चल रही हैं। गुप्त गोदावरी की दोनों गुफाएं पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई हैं। बहराइच के कई गांव जलमग्न हैं। प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर हैं। रसूलाबाद से नागवासुकी मंदिर तक जाने वाली रिवर फ्रंट रोड डूब गई है। गंगा का पानी ‘लेटे हुए’ हनुमान मंदिर कॉरिडोर तक पहुंच गया है। काशी में विश्वनाथ मंदिर का गंगा द्वार बंद कर दिया गया है। मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट के शवदाह स्थल जलमग्न हो गए हैं। अब हरिश्चंद्र घाट पर गलियों और सीढ़ियों पर, जबकि मणिकर्णिका घाट पर छत पर अंतिम संस्कार हो रहा है। दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती भी छत पर कराई जा रही है। नमो घाट जलमग्न हो गया है। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी से नम हवा लगातार उत्तर प्रदेश की ओर चल रही हैं। इसके असर से प्रदेश में मानसून एक्टिव है। 25 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *