बरेली में 3 दिन से लापता युवक की लाश मिली:कूड़े के ढेर में दबा, चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


बरेली में तीन दिन से लापता 22 साल के फैजल का शव गुरुवार सुबह बारादरी क्षेत्र में आजाद इंटर कॉलेज के पास कूड़े के ढेर में मिला। शव पर चोट के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शव की पहचान सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फैजल के साथ आखिरी बार देखे गए दो युवकों की तलाश कर रही है। फैजल हजियापुर का रहने वाला था और कारचोबी का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, वह 18 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे घर से कारचोबी के काम के पैसे लेने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। कूड़े के ढेर में मिला शव गुरुवार सुबह पुलिस को आजाद इंटर कॉलेज के पास कूड़े के ढेर में शव दबे होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। उस समय शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच अज्ञात शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। तस्वीर देखकर फैजल के परिजन थाने पहुंचे और शव की पहचान की। शव पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। आखिरी बार दो युवकों के साथ बाइक पर दिखा था फैजल परिजनों के मुताबिक, हजियापुर की एक महिला ने फैजल को आखिरी बार दो युवकों के साथ बाइक पर जाते हुए देखा था। फैजल बाइक पर बीच में बैठा था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस अब दोनों युवकों की तलाश कर रही है। पुलिस मौत की वजह और फैजल के आखिरी समय में साथ रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *