लखनऊ विश्वविद्यालय में साइबर कों लेकर छात्रों को किया जागरूक:साइबर अटैक से बचाव के बताए तरीके, करियर के अवसरों की दी जानकारी


लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी संकाय के IEEE विमेंस इन इंजीनियरिंग (WIE) एफिनिटी ग्रुप की ओर से ‘सिक्योरिंग द फ्यूचर: साइबर सिक्योरिटी एंड करियर गाइडेंस’ विषय पर दो दिवसीय गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में साइबर सिक्योरिटी ट्रेनर आयुष कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर अटैक के प्रभाव और इससे बचने के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के बारे में भी बताया। कार्यक्रम की शुरुआत संकायाध्यक्ष प्रो. एस. पी. सिंह ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत कर की। इसके बाद WIE ग्रुप की इनॉगरेशन सेरेमनी हुई। ग्रुप के छात्र सदस्यों ने WIE की भूमिका और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह ग्रुप विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराता है। गोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर थ्रेट से बचाव के प्रति जागरूक करना और साइबर सिक्योरिटी में करियर के विकल्पों से परिचित कराना था। कार्यक्रम IEEE ब्रांच काउंसलर डॉ. मनोज कुमार जैन और WIE ग्रुप के फैकल्टी एडवाइजर डॉ. गौरव गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। समापन पर विद्यार्थियों को साइबर अटैक से सुरक्षित रहने और साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए जरूरी जानकारी दी गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *