हापुड़ में गश्त पर गए दरोगा-सिपाही पर हमला, वर्दी फाड़ी:कांस्टेबल का गला घोंटने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार


हापुड़ में शुक्रवार रात गश्त कर रहे उपनिरीक्षक और कांस्टेबल पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। बंगोली गांव के पास पुलिसकर्मियों ने राहगीरों से गाली-गलौज कर रहे व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया था। आरोप है कि उसने कांस्टेबल का गला घोंटने की कोशिश की और उपनिरीक्षक की वर्दी फाड़ दी। दोनों पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला सिंभावली थाना क्षेत्र का है। राहगीरों से कर रहा था गाली-गलौज सिंभावली थाने में तैनात उपनिरीक्षक पिंकू कुमार और कांस्टेबल अक्षय कुमार शुक्रवार रात करीब 9 बजे गश्त और शांति व्यवस्था की ड्यूटी पर थे। दोनों बंगोली गांव से गंगा एक्सप्रेसवे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को राहगीरों से गाली-गलौज कर परेशान करते देखा। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। आरोप है कि इसके बाद उसने पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उन पर हमला कर दिया। कांस्टेबल का गला घोंटने की कोशिश आरोपी ने कांस्टेबल अक्षय कुमार को पकड़ लिया और उनका गला घोंटने का प्रयास किया। उपनिरीक्षक पिंकू कुमार ने किसी तरह आरोपी के चंगुल से कांस्टेबल को छुड़ाया। इसके बाद आरोपी ने उपनिरीक्षक पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि उसने दरोगा को जान से मारने की धमकी दी और मारपीट के दौरान उनकी वर्दी फाड़ दी। गर्दन समेत शरीर पर आई चोटें हमले में दोनों पुलिसकर्मियों की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को काबू में किया और हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि उपनिरीक्षक पिंकू कुमार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *