![]()
कानपुर के सनिगवां में शुक्रवार दोपहर 44 वर्षीय महिला ने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बाजार से घर लौटी दोनों बेटियों ने मां को पंखे के सहारे दुपट्टे से फंदे पर लटका देखा। घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर शाम करीब 5 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। महिला की पहचान अपर्णा कुशवाहा के रूप में हुई। उनके पति ओमप्रकाश कुशवाहा चट्टा संचालक और किसान हैं। परिवार में बेटियां जाह्नवी (24) और जया (21) हैं। नवंबर से चल रहा था इलाज पति ओमप्रकाश के मुताबिक, अपर्णा को पिछले नवंबर से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी थी और उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार दोपहर दोनों बेटियां बाजार गई थीं। इसी दौरान अपर्णा कमरे में चली गईं और फांसी लगा ली। बेटियों के लौटने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। चौकी प्रभारी अनीश सिंह ने बताया कि महिला के फांसी लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Source link
कानपुर में महिला ने कमरे में फांसी लगाकर जान दी:बाजार से लौटीं बेटियों ने फंदे पर लटका देखा, परिजन बोले- मानसिक बीमार थी