![]()
मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा को देखते हुए 22 और 24 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने श्रावण माह के अंतिम शनिवार और सोमवार को कांवड़ियों की भारी भीड़ की संभावना के मद्देनजर यह आदेश जारी किया है। शनिवार, 22 अगस्त को कांवड़िए गंगाजल लेने के लिए प्रमुख मार्गों से गुजरेंगे। वहीं, सोमवार, 24 अगस्त को विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार, 22 अगस्त शनिवार और 24 अगस्त सोमवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों के साथ ही उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा से जुड़े शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे। प्रशासन का मानना है कि कांवड़ियों की बढ़ती संख्या के कारण महानगर और प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। ऐसे में जाम, दुर्घटना और शांति व्यवस्था बनाए रखने की स्थिति को देखते हुए शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, जिन शिक्षण संस्थानों में बोर्ड, विश्वविद्यालय या आयोग की ओर से पहले से निर्धारित परीक्षाएं होनी हैं, वे अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी। प्रशासन ने संबंधित संस्थानों को परीक्षा के संचालन में किसी तरह का बदलाव नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
Source link
कांवड़ यात्रा: 22 और 24 अगस्त को स्कूल-कॉलेज बंद:मुरादाबाद में शिक्षण संस्थान बंद, परीक्षाओं पर नहीं पड़ेगा असर