ससुराल वालों ने महिला व बच्चों को घर से निकाला:पति दिल्ली में करता है जॉब, भदोही थाने में तीन पर मुकदमा


भदोही में सुरियावां थाना क्षेत्र के भोरी गांव में घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। पति के परदेस में रहने के दौरान ससुराल वालों पर एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों को पीटकर घर से निकालने का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम भोरी निवासी ऊषा देवी पत्नी कमलेश बिन्द ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। उनके 8 साल का बेटा और 4 साल की बेटी है। ऊषा देवी के पति कमलेश दिल्ली में मजदूरी करते हैं। पीड़िता का आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी में सास संतारा देवी, ससुर उदयराज और ननद गुड़िया देवी उन्हें व उनके बच्चों को घर में नहीं रहने देते। आरोपी आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता के अनुसार, बीते 13 अगस्त को आरोपियों ने उनके और बच्चों के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद उन्हें जबरन घर से बाहर निकाल दिया गया। सुरियावां पुलिस ने ऊषा देवी की शिकायत पर आरोपी सास संतारा देवी, ससुर उदयराज और ननद गुड़िया देवी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 352, 351(3) और 329(3) के तहत मामला पंजीकृत किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जाँच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *