बाबरी ढांचा गिराने वाले व्यास का अगला लक्ष्य मथुरा:लखनऊ धर्म संसद में बोले- 1992 में अयोध्या गया था, 2026 में मथुरा जाऊंगा


लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद का आयोजन किया। इसमें 21 देशों के प्रतिनिधि पहुंचे। धर्म संसद में मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों के कार्यकर्ता पहुंचे। इस मौके पर राजस्थान के बीकानेर निवासी सत्यनारायण व्यास ने कहा कि बाबरी ढांचा गिराने वाला व्यक्ति मैं ही हूं। कृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे बढ़ने का दावा सत्यनारायण व्यास ने कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य काशी-मथुरा है। इसके लिए वह विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से आंदोलन में शामिल होकर अपना तन-मन समर्पित करेंगे। पूरे हिंदुस्तान को पता है कि बाबरी मस्जिद तोड़ने वाला सत्यनारायण व्यास मैं ही हूं। उन्होंने कहा कि 1980-90 के दौर में उन्होंने दोबारा वहां जाने और ढांचा गिराने की बात कही थी। अब वह कृष्ण जन्मभूमि के लिए भी इसी तरह आगे बढ़ने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ से वह कसम खाकर जा रहे हैं कि कृष्ण जन्मभूमि को बचाने के लिए हर स्तर पर काम करेंगे। व्यास ने कहा कि वह 6 दिसंबर को मथुरा जाएंगे और हर हाल में गुंबद पर चढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि वहां जाकर पूरे हिंदुस्तान से बाबर को हटाने और कृष्ण मंदिर बनाने की अपील करेंगे। 12 लोगों को लेकर गुंबद पर चढ़े थे व्यास ने दावा किया कि जब वह अयोध्या गए थे, तब उनकी उम्र 16 साल थी। उनके मुताबिक राजस्थान से करीब 12 लोग वहां पहुंचे थे। अलग-अलग प्रांतों से भी लोग आए थे। उन्होंने दावा किया कि मुख्य नेतृत्व के साथ वह 12 लोगों को लेकर गुंबद पर चढ़े थे। उन्होंने कहा कि उस दौरान गुंबद तोड़ने में उन्होंने कामयाबी हासिल की। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह घायल हो गए। इसके बाद 6 दिसंबर 1992 को उन्हें फैजाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। व्यास के मुताबिक अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें राजस्थान के बीकानेर ले जाया गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस प्रशासन और पुलिस फोर्स उनके घर पहुंची थी। बोले- आज तक चल रही सीबीआई जांच सत्यनारायण व्यास ने दावा किया कि इस मामले में सीबीआई की जांच आज तक चल रही है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग सरकारों के आने पर उन्हें परेशान किया गया। उनके मुताबिक जब कांग्रेस या मुलायम सिंह यादव की सरकारें आती थीं, तब उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार होने से उन्हें राहत है। राजस्थान में भी अपनी सरकार होने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल वह सुरक्षित हैं। हालांकि, उन्होंने आशंका जताई कि सरकार बदलने पर उन्हें दोबारा प्रताड़ित किया जा सकता है। आडवाणी, ऋतंभरा और कल्याण सिंह का भी लिया नाम व्यास ने कहा कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। उन्होंने इस मामले में लालकृष्ण आडवाणी, साध्वी ऋतंभरा, कल्याण सिंह और मुरली मनोहर जोशी का नाम लेते हुए कहा कि ये सभी उनके साथ थे। उन्होंने दावा किया कि इन सभी लोगों ने बीकानेर, राजस्थान पहुंचकर उनका स्वागत किया था। व्यास के मुताबिक उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी और उन्हें एक दिन के लिए हिरासत में रखा गया था। बोले- तिहाड़ जेल में बैठाया गया था व्यास ने दावा किया कि उन्हें तिहाड़ जेल में भी रखा गया था। उन्होंने कहा कि उस दौरान उन्होंने हिंदू समाज को जागरूक करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि जब-जब हिंदू बोलेगा, तब-तब हर काम हिंदू करेगा। इसके बाद उन्होंने कहा- हिंदू जागो, हिंदू जागो, हिंदू जागो। व्यास ने एक बार फिर दोहराया कि वह 6 दिसंबर को अयोध्या जाने का अपना संकल्प पूरा करेंगे और कृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे भी आंदोलन में शामिल रहेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *