गंगा का जलस्तर बढ़ा, चेतावनी बिंदु से आधा मीटर दूर:घाटों पर लगाए गए बोर्ड, स्नान व बोटिंग पर लगाई गई रोक


पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर गंगा के जलस्तर पर भी दिखने लगा है। गंगा घाटों पर स्नान रोकने के साथ साथ बोर्ड लगाए गए हैं। गंगा चेतावनी बिंदु के करीब है। गंगा बैराज के अपस्ट्रीम में जलस्तर 113.620 मीटर और डाउनस्ट्रीम में 113.470 मीटर दर्ज किया गया है। यहां चेतावनी बिंदु 114 मीटर और खतरे का निशान 115 मीटर है। यानी अपस्ट्रीम में गंगा चेतावनी बिंदु से महज 38 सेंटीमीटर नीचे है। शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 112.24 मीटर दर्ज किया गया है। यहां चेतावनी बिंदु 113 मीटर और खतरे का निशान 114 मीटर है। इस तरह शुक्लागंज में गंगा चेतावनी बिंदु से 76 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। घाटों पर लगाए गए बोर्ड शहर के गंगा घाटों पर स्नान रोक दिया गया है। कुछ घाटों पर लोगों को गंगा में नहाने से रोकने के लिए बोर्ड भी लगाए गए हैं। परमट समेत कई घाटों पर गंगा की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। यहां पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है। पुलिस लोगों को गंगा में जाने से रोक रही है। गंगा बैराज पर भी पानी का बहाव तेज है। तेज बहाव के कारण बढ़ाई गई निगरानी गंगा बैराज पर पानी का बहाव काफी तेज है। जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव को देखते हुए घाटों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन और पुलिस की ओर से लोगों को गंगा में न जाने की हिदायत दी जा रही है। घाटों पर बैरिकेडिंग कर संवेदनशील स्थानों को सुरक्षित किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को भी आगे और बढ़ाया जा सकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *