बागपत में दो युवकों की हत्या करने वाला महंत फरार:शव मंदिर परिसर में गड्ढा खोदकर गाड़े थे, 25 हजार का इनामी है


बागपत के लहचौड़ा गांव स्थित एक मंदिर में दो युवकों की हत्या के आरोपी महंत नरेश नाथ एक सप्ताह बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जानकारी के अनुसार, अंकित और इसरार नामक दो युवक 25 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। बाद में उनके शव मंदिर परिसर में गड्ढा खोदकर दबाए हुए मिले। आरोप है कि महंत नरेश नाथ ने दोनों को नशीली चाय पिलाने के बाद जहरीला इंजेक्शन लगाकर उनकी हत्या की थी। इस हत्याकांड में महंत के शिष्य कृष्णा यादव और उज्जवल भी कथित तौर पर शामिल थे। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीमें लगातार महंत नरेश नाथ की तलाश में जुटी हुई हैं और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस ने महंत के परिवार से भी पूछताछ की है, लेकिन इसके बावजूद वह फरार है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। इस बीच, पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की मांग तेज हो गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *