गोमती नगर में प्रभातफेरी का आयोजन:वास्तु खंड में 22 को होने वाले सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ के लिए दिया आमंत्रण


हनुमान चालीसा जागरण समिति के तत्वावधान में आज सुबह वास्तु खंड में प्रभातफेरी निकाली गई। यह फेरी 22 अगस्त 2026 को होने जा रहे सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ के जागरण के लिए आयोजित की गई। आलोक सिंह, मोहित मिश्रा, नितेश मिश्रा, संजीव तिवारी, नमित सिंह, आयुष सिन्हा, संजय गुप्ता, नलिन पाठक, संजय सिंह, रमाकांत दीक्षित सहित कई श्रद्धालु इस फेरी में शामिल हुए। सभी श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। यात्रा के दौरान वास्तु खंड के निवासियों को 22 अगस्त 2026 में होने जा रहे विशाल सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा के लिए निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि 21 और 22 अगस्त को भी प्रभातफेरी का सुबह 6:15 से 7:15 बजे तक निकाली जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *