![]()
आजमगढ़ में गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। मंगलवार दोपहर 1:30 बजते ही जिले के आउटर वाले इलाकों में बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से आम जनता को भीषण गर्मी से निजात मिलती दिख रही है और मौसम भी सुहाना हो गया था। वहीं गुरुवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। और जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में जिले में जोरदार बारिश होगी।
जून से अब तक जिले में 532 एमएम से ज्यादा बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अभी तक 326 एमएम बारिश हुई है। यानी सामान्य से करीब 33 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
बारिश से किसानों को राहत मिली है। खेतों में पानी पहुंचने से धान की रोपाई तेज होने की उम्मीद है। खरीफ की फसलों के लिए भी मौसम अनुकूल बना है। बारिश से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा है। इसके बाद प्रशासन ने नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों से नदी के पास नहीं जाने की अपील की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
Source link
आजमगढ़ में बदला मौसम का मिजाज:एक दिन पूर्व जिले के आउटर वाले इलाकों में हुई थी बारिश, 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान