Shahjahanpur Murder Case | Bulldozer Action On Accused Samir Idrisi House

शाहजहांपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर में गौतम मौर्य हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई के बाद अब प्रशासनिक बुलडोजर एक्शन की तैयारी है। हत्या के 20वें दिन आज कांट नगर पंचायत आरोपी समीर इदरीसी के कथित अवैध मकान को गिराने की कार्रवाई करेगी। कार्रवाई के दौरान किसी तरह की स्थिति न बिगड़े, इसके लिए करीब 50 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। नगर पंचायत की ओर से मकान की पैमाइश, नोटिस और जवाब के लिए दिए गए अतिरिक्त समय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

मामला 31 जुलाई की रात का है। 21 वर्षीय गौतम मौर्य की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि उस पर एक-दो नहीं, बल्कि 16 बार चाकू से वार किए गए। वारदात के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोपी समीर इदरीसी को पकड़ लिया था। लोगों के बीच ही समीर के हत्या की बात कबूल करने का वीडियो भी सामने आया था।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस केस में समीर इदरीसी समेत पांच आरोपी जेल में हैं। पुलिस ने पूछताछ और जांच के दौरान वारदात के पीछे की वजह और आरोपियों के बीच संपर्क से जुड़े कई पहलुओं को सामने रखा।

चाकू से गोदकर की गई थी गौतम मौर्य की हत्या।

चाकू से गोदकर की गई थी गौतम मौर्य की हत्या।

पूर्व प्रेमिका से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस जांच के अनुसार, गौतम एक लड़की को परेशान कर रहा था। यह लड़की गौतम की पूर्व प्रेमिका बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, लड़की कुछ समय से समीर से बातचीत कर रही थी। आरोप है कि युवती ने अपने भाई के साथ मिलकर समीर को गौतम की हत्या के लिए उकसाया।

जांच में यह भी सामने आया कि हत्या वाले दिन समीर और युवती के बीच फोन पर कई बार बातचीत हुई थी। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच 14 बार फोन पर बात हुई। इसी बातचीत को पुलिस ने वारदात से पहले की घटनाओं की कड़ी में अहम माना है। फिलहाल इस मामले में समीर समेत पांच आरोपी जेल में हैं और पुलिस केस से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

वारदात के अगले दिन मकान की नाप

हत्या के बाद अगले ही दिन कांट नगर पंचायत की टीम ने समीर के मकान की पैमाइश कराई। नगर पंचायत की जांच में भवन को अवैध पाया गया। इसके बाद 1 अगस्त को मकान पर नोटिस चस्पा किया गया और 10 अगस्त तक जवाब देने के लिए कहा गया।

निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर आरोपी पक्ष को पांच दिन का अतिरिक्त समय दिया गया। इस दौरान नगर पंचायत स्तर से जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की गई। जवाब और दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नगर पंचायत ने मकान को गिराने की कार्रवाई की तैयारी कर ली है।

यह मकान आरोपी समीर है का जिसपर पहले नोटिस चस्पा की गई थी। आज इसे बुलडोजर से गिरा दिया जाएगा।

यह मकान आरोपी समीर है का जिसपर पहले नोटिस चस्पा की गई थी। आज इसे बुलडोजर से गिरा दिया जाएगा।

बुलडोजर के साथ 50 पुलिसकर्मी तैनात

आज होने वाली कार्रवाई को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा का इंतजाम भी किया है। सीओ सदर शुभम वर्मा के मुताबिक, बुलडोजर कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए करीब 50 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहकर कार्रवाई के दौरान भीड़ और किसी भी संभावित विवाद पर नजर रखेंगे। नगर पंचायत की टीम मकान पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगी। इस तरह हत्या के 20वें दिन मामला एक बार फिर चर्चा में है—एक तरफ पांच आरोपी जेल में हैं, वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत की कार्रवाई में आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाया जाएगा।

———————————-

यह खबर भी पढ़ें

गौतम हत्याकांड में 3 और आरोपी गिरफ्तार:मुख्य आरोपी के पिता और 2 भाई पकड़े, बोले- हत्या करने के लिए नया चाकू खरीदा था

शाहजहांपुर में चाकू से गोदकर की गई गौतम मौर्य की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार दोपहर 3 बजे तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मुख्य आरोपी समीर पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़ा जा चुका है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में समीर का पिता, भाई और चचेरा भाई शामिल हैं, जिन्होंने पूछताछ में हत्या की साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की है। मामला कांट थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.