कानपुर में उमस-गर्मी से बेहाल लोग:आज से बारिश की संभावना, 23 अगस्त तक होगी बूंदाबांदी; तापमान गिरने से मिलेगी राहत


कानपुर में बीते दो दिनों से उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह और शाम आसमान में घने बादल छा रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस कम नहीं हो रही है। दोपहर में तेज धूप ने भी लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, गुरुवार से बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं। 20 से 23 अगस्त के बीच शहर में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश भी होने की संभावना है। बारिश के बाद तापमान गिरने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। बादल का बनाना बारिश की गारंटी नहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि घने और काले बादल दिखने के बावजूद बारिश न होने के पीछे कई वैज्ञानिक कारण होते हैं। केवल बादलों का बनना बारिश की गारंटी नहीं है। बारिश के लिए बादलों के भीतर पानी की बूंदों का पर्याप्त बड़ा होना, वातावरण में जरूरी ठंडक और ऊपर उठती हवा का अनुकूल होना जरूरी है। डॉ. पांडेय के मुताबिक, गुरुवार से वातावरण में मौजूद नमी और नई मौसमी प्रणालियों के कारण नमी का फ्लो बढ़ने की संभावना है। 20 से 23 अगस्त के बीच कानपुर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर रुक-रुककर बूंदाबांदी से लेकर हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ पॉकेट्स में तेज बारिश की भी संभावना है। गरज-चमक के साथ बिजली चमकने और सतही तेज हवाएं चलने के आसार हैं। 33.3 डिग्री रहा अधिकतम तापमान सीएसए की बुधवार को जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिक नमी और तापमान में कमी नहीं होने के कारण उमस का असर बना रहा।बुधवार को भी दोपहर में बादलों के बीच से निकली धूप ने उमस बढ़ा दी। तेज धूप और अधिक नमी के कारण लोगों को पसीने और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *