![]()
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जैन मंदिर में बुधवार को जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान 1008 पार्श्वनाथ का 2802वां मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा-अर्चना की और निर्वाण लाडू अर्पित किए। महोत्सव के दौरान मुख्य शांतिधारा अनीता-सुकांत जैन, लोकेश-राजेश जैन और रचित अग्रवाल परिवार द्वारा संपन्न की गई। इसके उपरांत संजीव जैन परिवार की ओर से भगवान पार्श्वनाथ को मुख्य निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। महिला मंडल की सदस्यों ने भी विशेष रूप से तैयार किए गए निर्वाण लाडू चढ़ाए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भगवान का स्मरण किया। मोक्ष कल्याणक की स्मृति में चढ़ाया जाता है मंदिर समिति के मंत्री आलोक जैन ने बताया कि जैन धर्म में भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक का विशेष महत्व है। निर्वाण लड्डू भगवान तीर्थंकर के मोक्ष कल्याणक की स्मृति में चढ़ाया जाता है। यह आत्मा के कर्मबंधन से मुक्त होकर सिद्ध अवस्था प्राप्त करने का प्रतीक है। श्रद्धालु इसे भगवान को समर्पित कर मोक्ष, शांति और आत्मकल्याण की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि इस दिन श्रद्धालु भगवान की आराधना कर उनके बताए अहिंसा, संयम और आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।इस कार्यक्रम में मंदिर समिति के मंत्री आलोक जैन, संदीप जैन, सुकांत, अमित, विनय कपूर, रचित, दीपक, राकेश, महावीर गंगवाल, जयकुमार, अनीता, सुकांत, निकांत और पंडित पीयूष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Source link
लखनऊ जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव:भक्ति और आस्था से गूंजा मंदिर ; श्रद्धालुओं ने निर्वाण लाडू अर्पित किए