बसपा ने चौधरी विनीत भराला को प्रत्याशी बनाया:सरधना सीट से 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, कार्यकर्ता सम्मेलन में ऐलान


मेरठ में बसपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज कर दिया है। बुधवार को दौराला थाना क्षेत्र के वलिदपुर गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी ने सरधना विधानसभा सीट से चौधरी विनीत भराला को प्रत्याशी घोषित किया। घोषणा के बाद सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह नजर आया। पार्टी नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। सरकार पर निशाना, बसपा शासनकाल के काम गिनाए सम्मेलन में बसपा नेता विक्रम सिंह जाटव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली से जनता में असंतोष है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बसपा शासनकाल में हुए विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की अपील की। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता इमरान कुरैशी, विक्रम सिंह जाटव, सतपाल पेपला और मेघानन्द जाटव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासनकाल में शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने की बात कही। नेताओं ने कहा कि चुनावी सफलता के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना जरूरी है और कार्यकर्ताओं को जनता से सीधा संवाद बढ़ाना होगा। प्रत्याशी बोले- चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद चौधरी विनीत भराला ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन के साथ मिलकर तैयारियों में जुटने की बात कही। सम्मेलन के जरिए बसपा ने सरधना सीट पर अपनी चुनावी सक्रियता शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *