युवक ने ससुराल में गोमिया ड्रेन में लगाई छलांग:24 घंटे बाद SDRF और गोताखोरों ने शव बरामद किया


अमेठी में नागपंचमी के दिन एक युवक ने गोमिया ड्रेन में छलांग लगा दी। सीताराम (35) का शव 24 घंटे की तलाश के बाद बुधवार दोपहर करीब एक बजे एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने बरामद किया। सीताराम अहमदाबाद से अपनी ससुराल खानापुर चपरा गांव आया था। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी सीताराम पुत्र राजाराम दो बच्चों का पिता था। ग्रामीणों के अनुसार, वह बीमारी से भी ग्रस्त था। मंगलवार को ससुराल में किसी मामूली बात को लेकर उसकी नाराजगी हुई थी।नाराजगी के बाद युवक अचानक घर से निकला और दौड़ते हुए ससुराल के किनारे बह रही गोमिया ड्रेन में कूद गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। ड्रेन में पानी अधिक होने के कारण शुरुआती प्रयासों में युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों को मौके पर बुलाया। लगातार तलाश अभियान के बाद बुधवार को युवक का शव बरामद कर लिया गया। मोहनगंज के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों के साथ तलाश शुरू की गई, जिसके बाद एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद ली गई। लगातार अभियान चलाकर युवक का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले एक माह में मोहनगंज थाना क्षेत्र के आसपास नहरों और नालों में छलांग लगाने की करीब आधा दर्जन घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *