![]()
CM विजय की ओर से सभी विधायकों के लिए नई गाड़ियों की घोषणा के बाद विधानसभा में TVK विधायक सिंधु ने विधानसभा में गाना गाकर उनका धन्यवाद किया। उन्होंने तमिल सुपरस्टार MGR का मशहूर गीत “कोडुत्तदेलाम कोडुत्तान” गाकर CM विजय के प्रति आभार जताया। इसके साथ ही विधानसभा में विधायकों को हर महीने ₹1 लाख का भत्ता देने की घोषणा भी की गई। विजय ने कहा कि इससे विधायक पारदर्शी और बेहतर शासन के लिए ईमानदारी से काम कर सकेंगे। इसके अलावा विजय ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बीमा कवर 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए सालाना करने का भी ऐलान किया। ट्रांसजेंडर लोगों के लिए सात सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में मेडिकल और सर्जिकल इलाज की अतिरिक्त सुविधा दी जाएगी। ट्रांसजेंडर लोगों के लिए अस्पतालों में इलाज मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत ट्रांसजेंडर लोगों को चेन्नई के स्टेनली, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, चेंगलपट्टू, तिरुवरूर, धर्मपुरी और कन्याकुमारी के सरकारी अस्पतालों में मेडिकल और सर्जिकल इलाज मिलेगा। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ‘आविन’ दूध खरीद की कीमत 38 रुपए से बढ़ाकर 41 रुपए प्रति लीटर करने की घोषणा की। इससे सरकार पर हर साल 360 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा और 3.16 लाख दूध उत्पादकों को फायदा होगा। खबर अपडेट हो रही है…
Source link
विजय ने विधायकों के लिए नई गाड़ी की घोषणा की:TVK MLA ने गाना गाकर शुक्रिया किया; बीमा कवर और भत्ते पर भी नई घोषणाएं