जौनपुर कलेक्ट्रेट में परिवार ने आत्मदाह का प्रयास किया:जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में खुद पर डीजल डाला, लोगों ने बचाया


जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्मदाह का प्रयास किया। उन्होंने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए खुद पर डीजल डाल लिया। परिवार का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। यह घटना बदलापुर क्षेत्र के सरोखनपुर के रहने वाले परिवार के साथ हुई। पीड़ित संतरा देवी ने बताया कि उनके पड़ोसी उनकी भूमि पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने गांव के सूबेदार पुल लामताप्रसाद पर अपनी भूमिहारी आराजी संख्या 360112 और 3602/2 पर बिना अनुमति के अवैध निर्माण का आरोप लगाया। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी जमीन के दूसरे नंबर पर भी कब्जा कर लिया गया है। जब वे विरोध करते हैं, तो विपक्षी मारपीट और फौजदारी पर उतारू हो जाते हैं। परिवार ने खुद को गरीब और असहाय बताया, जबकि विपक्ष को दबंग किस्म का व्यक्ति बताया। कई बार शिकायत पत्र दिए पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने इससे पहले भी जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, चकबंदी अधिकारी और संपूर्ण समाधान दिवस पर कई बार शिकायत पत्र दिए हैं। हालांकि, उनकी शिकायत पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे वे यह कदम उठाने को मजबूर हुए। पीड़ित परिवार ने 17 अगस्त को एक बार फिर जिलाधिकारी को पत्र देकर गुहार लगाई थी कि यदि उनकी फरियाद नहीं सुनी गई, तो वे तहसील परिसर में आत्मदाह करने को विवश हो जाएंगे। पुलिस ने परिवार के सदस्यों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। परिवार ने अधिकारियों से तत्काल उनकी भूमि पर से अवैध कब्जा हटवाने और अवैध निर्माण रुकवाने की अपील की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *