गोंडा में कोविड कर्मियों के दस्तावेजों का होगा सत्यापन:फिर से सेवा में लेने की तैयारी, 3 दिन के अंदर CMO कार्यालय में जमा करने हैं अभिलेख


गोंडा में कोविड-19 महामारी के दौरान सेवाएं देने वाले संविदा और आउटसोर्स कर्मियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। शासन के निर्देशों के बाद, गोंडा में कार्यरत रहे सभी कोविड कर्मियों को पुनः सेवा में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत संबंधित कर्मियों के सेवा संबंधी और शैक्षिक दस्तावेजों का गहन सत्यापन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. संत लाल पटेल द्वारा आज बुधवार दोपहर 12 बजे जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, कोविड महामारी के दौरान जनपद में विभिन्न वित्तीय स्रोतों से तैनात सभी कर्मियों के अभिलेखों की जांच की जाएगी। इस सत्यापन प्रक्रिया में वे सभी कर्मी शामिल होंगे, चाहे वे तत्कालीन समय में ‘अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम’ ऐप पर पंजीकृत रहे हों या अपंजीकृत। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार, संबंधित कर्मियों को आदेश जारी होने की तिथि से तीन दिनों के भीतर अपने सभी मूल अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जमा करनी होंगी। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों या दस्तावेजों पर विचार नहीं किया जाएगा। आधार कार्ड तथा पैन कार्ड की स्वप्रमाणित प्रति शामिल सत्यापन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए कर्मियों को अभिलेखों का एक सेट प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है। इसमें समस्त शैक्षिक योग्यता और तकनीकी प्रशिक्षण से संबंधित स्वप्रमाणित अंकपत्र व प्रमाण-पत्र, नवीनतम दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड तथा पैन कार्ड की स्वप्रमाणित प्रति शामिल है। इसके अतिरिक्त, कोविड-19 अवधि के दौरान संबंधित आउटसोर्सिंग एजेंसी द्वारा जारी किया गया मूल नियुक्ति पत्र और कार्य अवधि के दौरान प्राप्त मानदेय से संबंधित बैंक द्वारा प्रमाणित बैंक स्टेटमेंट भी जमा करना होगा। सक्षम अधिकारी (CMO, CMS या अन्य अधिकृत सक्षम अधिकारी) द्वारा निर्धारित प्रारूप पर निर्गत किया गया अनुभव प्रमाण-पत्र भी आवश्यक है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि शासन की मंशा के अनुसार पात्र कर्मियों का डाटा संकलित किया जा रहा है, ताकि आगे की तैनाती प्रक्रिया को बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सके। सभी संबंधित कर्मियों को तय समयसीमा के भीतर अपने अभिलेख जमा कर सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कराने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *